Header Ads Widget

 

गर्मी के प्रभाव को देखते हुए नरेगा कार्य स्थल का बदला समय जिला कलेक्टर तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक ने जारी किए आदेश

 BBT Times, बीकानेर




बीकानेर, 23 अप्रैल। जिले में गर्मी के प्रभाव को देखते हुए नरेगा कार्य स्थलों पर समय प्रातः 6 से मध्यान्ह 1 बजे तक (विश्राम काल रहित) निर्धारित किया गया है।

जिला कलेक्टर एवं मनरेगा के जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री निशांत जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश अनुसार यदि कोई श्रमिक, समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है, तो वह कार्य की माप, मेट के पास उपलब्ध मस्टरोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने के उपरांत और समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के पश्चात कार्यस्थल छोड़ सकता है। यह व्यवस्था 15 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम-2005 की अनुसूची एक के पैरा-19 के अनुसार 8 घंटे की कार्य अवधि मय एक घंटे के विश्राम काल निर्धारित है। जिसके अनुसार वर्तमान में नरेगा कार्य स्थल समय प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक निर्धारित है।
[4:50 pm, 23/4/2026] Pro Hari Shankarg Acharya: जनगणना से जुड़े प्रत्येक कार्मिक की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण : प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर

उपखण्ड जनगणना अधिकारियों और चार्ज जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

बीकानेर, 23 अप्रैल। जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री निशांत जैन ने गुरुवार को हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में उपखण्ड जनगणना अधिकारियों और चार्ज जनगणना अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। 

जिला कलक्टर ने कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्त्वपूर्ण है तथा इस कार्य से जुड़े प्रत्येक कार्मिक की भूमिका भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। इसके मद्देनजर इसे पूर्ण गंभीरता से लिया जाए तथा प्रशिक्षण के दौरान दिए जाने वाले निर्देशों की पूर्ण पालना की जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। पहले चरण में एक से 15 मई तक स्वगणना होगी। इसके बाद 16 मई से 14 जून…
[4:51 pm, 23/4/2026] Pro Hari Shankarg Acharya: जिला कलक्टर ने बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास, बालिका और शिशु गृह का किया औचक निरीक्षण

केन्द्रों की सुरक्षा का रखें पूर्ण ध्यान, मुहैया करवाई जाएंगी सभी आवश्यक सुविधाएं: जिला कलक्टर 

बीकानेर, 23 अप्रैल। जिला कलक्टर श्री निशांत जैन ने गुरुवार को पवनपुरी स्थित बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह, राजकीय बालिका गृह, शिशु गृह और उड़ान सदन का औचक निरीक्षण किया। 

    जिला कलक्टर ने सौर चेतना एवं ऊर्जा विज्ञान शोध संस्थान द्वारा संचालित पुनर्वास गृह के सौंदर्यकरण एवं रख-रखाव के प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने कहा कि यहां रैम्प और शेड बनाने सहित रखरखाव एवं निर्माण संबंधी प्रस्ताव तैयार किए जाएं। यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। दीवारों पर बीकानेर की संस्कृति सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों के जीवन आधारित चित्र उकेरने के लिए कहा। उन्होंने केन्द्र के रसोईघर का निरीक्षण किया। बच्चों के कक्षों का अवलोकन किया तथा बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर कैरम बोर्ड खेला। उन्होंने बच्चों की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में चर्चा भी की।

    राजकीय बालिका गृह में आवासित बालिकाओं से बातचीत की। यहां नर्सिंग कक्ष, भोजन कक्ष, कल्पना चावला कक्ष तथा मनोरंजन कक्ष का अवलोकन किया। यहां की सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया। इसी प्रकार शिशु गृह में रहने वाले छोटे शिशुओं की देखभाल एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने उड़ान सदन का अवलोकन भी किया तथा यहां नियोजित कार्मिकों से कार्यों संबंधी जानकारी ली। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी कार्मिक अतिरिक्त सतर्कता, गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें। 

    इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एलडी पंवार, सहायक निदेशक डाॅ. अरविंद आचार्य, श्री सुरेन्द्र चौधरी, श्रीमती शारदा चौधरी, श्रीमती सुशीला तथा संस्थान के श्री भीष्म कौशिक आदि मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments