BBT Times, नई दिल्ली
नई दिल्ली/बीकानेर, 22 अप्रैल । ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) द्वारा समय-समय पर रेल कर्मचारियों की विभिन्न कोटियो के सम्मेलन आयोजित कर उन कोटियो के रेल कर्मचारियो की समस्याओं का समाधान किया जाता रहा है। इसकी अगली कड़ी मे रेलवे की समसे महत्वपूर्ण और दिन रात, चौबीस घंटे कार्य करने वाली कोटि, रेलवे ट्रैक मेंटेनरों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हेतु अखिल भारतीय ट्रैक मेन्टेनर्स सम्मेलन का आयोजन 22 अप्रैल 2026 को दिल्ली के ताल कटोरा इन्डोर स्टेडियम मे आयोजित किया गया जिसमे ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के नेतृत्व मे देश के विभिन्न जोनों एवं मंडलों से आए तीन हजार से अधिक ट्रैक मेंटेनर्स प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका आयोजन एवं सफल संचालन एआई्रआरएफ की संबद्ध यूनियन,नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव,, सदस्य इन्फ्रास्ट्रक्चर, श्री विवेक कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे श्री राजेश कुमार पान्डेय, अतिथि के रूप मे मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्यालय व दिल्ली मंडल के अन्य अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए माननीय रेल मंत्री श्री अशवनी वैष्णव जी ने ट्रैक मेंटेनरों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी सुरक्षा, कार्य परिस्थितियों और कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, कार्यस्थल पर बेहतर सुरक्षा उपायों तथा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया। रेल मंत्री जी ने ट्रैक मेंटेनरों के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी बल देते हुए कहा कि बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, विश्राम व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने उनके कठिन एवं जोखिमपूर्ण कार्य को सराहते हुए आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा, कार्य परिस्थितियों और कल्याण से जुड़े सभी पहलुओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होने ट्रैक मेन्टेनर कैडर की पदोन्नति के विशय पर भी ध्यान दिये जाने
का आश्वासन दिया।
रेलवे बोर्ड के सदस्य, इन्फ्रा श्री विवेक गुप्ता ने सम्मेलन को संबोधित करते हुये कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन तथा नियमित निरीक्षण को सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होने पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, कार्य समय में सुधार, तथा मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की एआईआरएफ की मांग पर विचार करने की आश्वासन देते हुये उनके काम की तकनीकी विकास करते हुये उन्हें सहूलियत प्रदान करने का आश्वासन दिया।
महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे श्री राजेश कुमार पान्डेय ने रेलवे ट्रैक मेंटेनरों से संबंधित मुद्दों पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रैक मेंटेनर सुरक्षित एवं सुचारु रेल परिचालन की रीढ़ हैं। महाप्रबंधक ने कहा कि ट्रैक मेंटेनरों के लिए आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, उन्नत तकनीकों का उपयोग तथा ट्रैक मशीनों के बेहतर रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता, कार्य समय में संतुलन तथा प्रशिक्षण सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। ट्रैक मेंटेनरों के कौशल विकास हेतु समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
एआईआरएफ के महामंत्री श्री शिव गोपाल मिश्रा ने ट्रैक मेंटेनरों की कठिन एवं चुनौतीपूर्ण कार्य परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उनकी प्रमुख मांगों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि ट्रैक मेंटेनर रेलवे की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने बेहतर कार्य समय, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, उन्नत सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने नियमित प्रशिक्षण एवं कौशल उन्नयन कार्यक्रमों को मजबूत बनाने की भी बात कही, जिससे कर्मचारी नई तकनीकों के अनुरूप कार्य कर सकें। श्री मिश्रा ने ट्रैक मेंटेनरों के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े मुद्दोंक,जैसे बेहतर चिकित्सा सुविधाएं, विश्राम व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन के दौरान उपस्थित ट्रैक मेंटेनरों एवं प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का समर्थन करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि इन सभी मांगों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। श्री मिश्र ने महिला ट्रैक मेन्टेनरो को आवश्यक सुविधाये प्रदान करने के साथ-साथ कोटि परिवर्तन स्वीकार किये जाने की मांग की।
सम्मेलन मे विभिन्न जोनो से अन्य नेताओं एवं प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए ट्रैक मेंटेनरों के समक्ष आने वाली समस्याओं को उजागर किया और उनके समाधान हेतु व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि ट्रैक मेंटेनरों की समस्याओं एवं मांगों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
सम्मेलन का संचालन दिल्ली मंडल के मंडल मंत्री कामरेड अनूप षर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के अध्यक्ष श्री एस के त्यागी द्वारा किया गया।
इस कॉन्फ्रेंस में बीकानेर मंडल से कॉम गणेश वासिष्ठ मंडल सचिव , कॉम प्रेम सैनी मंडल अध्यक्ष ,कॉम प्रमोद यादव, के साथ सैकड़ो कर्मचारियों ने भाग लिया।


0 Comments