BBT Times, बीकानेर
बीकानेर, 24 अप्रैल। राजस्थान ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के गठन के लिए गैर शासकीय सदस्य के रूप में एक सामाजिक कार्यकर्ता तथा ट्रांसजेंडर वर्ग के दो प्रतिनिधियों का मनोनयन किया जाएगा। यह मनोनयन जिला कलेक्टर की अभिशंसा पर राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपना प्रस्ताव आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज, ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण कार्यों के अनुभव संबंधी दस्तावेजों के साथ 30 अप्रैल तक चोपड़ा कटला स्थित कार्यालय में उपलब्ध करवा सकते हैं।


0 Comments