Header Ads Widget

 

स्वतंत्रता दिवस पर इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन महिला विंग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम।

 BBT Times, बीकानेर


बीकानेर, 16 अगस्त। भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के आह्वान "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम को अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय नेत्रत्व ने पूरे भारत में मनाने का प्रयोजन किया है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश और प्रदेश नेतृत्व की गाइडलाइन के अनुसार बीकानेर शहर की महिलाविंग ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन शिवम रेजिडेंसी में किया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक जिला अध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन ने अपने उद्बोधन में वृक्षों से मिलने वाले वाले मानवीय लाम गिनवाते हुए पेड़ लगाने को प्रकृति की सच्ची सेवा बताया। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पेड़ों की योगदान की चर्चा की। विंगसंरक्षण  सुमन छाजेड और पदमश्री महात्मा के साथ सभी का स्वागत सत्कार किया।

विंग संरक्षक सुमन छाजेड ने महिलाओं को  अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए आह्वान किया और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्र निर्माण में किए जा ररहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। 

संरक्षक पदम श्री महात्मा मैं ने अपने संबोधन में कहा एक पेड़ सैकड़ो आदमियों को जीवन वायु प्रदान करता है सभी को अपने जीवन में पेड़ जरूर लगाने चाहिए। 

कार्यक्रम में मीना महात्मा कोषाध्यक्ष सुरभि अग्रवाल उपाध्यक्ष गायत्री महात्मा महिला मोर्चा जिला मंत्री अनुराधा आचार्य  झमकू देवी नया शहर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा पारीक नगर पार्षद सुधा आचार्य आदि आदि अपने महिलाओं में हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम का संचालन महिला विंग उपाध्यक्ष ज्योति विजयवर्गीय ने किया और आगंतुक सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मैं सहयोग के लिए शिवम् रेजिडेंशियल के ओनर मान सिंह नरुका दिनेश महात्मा ओम आचार्य का आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments