Header Ads Widget

 

मीरा शाखा का अनूठा नवाचार हर घर तिरंगा घर घर तिरंगां* के तहत शाखा की सदस्याओं ने घर मे फहराया तिरंगा।

 BBT Times, बीकानेर


बीकानेर, 16 अगस्त। आज हम सब आजादी का 78 वा अमृत महोत्सव मना रहे हैं इस आजादी प्राप्त करने में हमारे पुरखों ने कई  बलिदान दिए हैं, इस आजादी को   अक्षुण बनाए रखने के लिए भारत विकास परिषद् मीरा शाखा  का प्रत्येक सदस्य कृत संकल्पित हैं !

  आज यह महोत्सव बीकानेर के  हर घर मे एवं शाखा से संबंधित बाल संस्कार कार्यक्रम मे भागीदार sip एबेकस के बच्चो के साथ बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया आज  उपस्थित सभी सखियों एवं उपस्थित  बच्चे बच्चियों उनके अभिभावक जनों के उत्साह से यह महोत्सव अति आनंद महोत्सव बन गया ऐसे लगा जैसे बचपन लौट आया हो |

कार्यक्रम में , राष्ट्रीय गान जन गण मन  देश भक्ति से ओतप्रोत गीत  नाटिका नृत्य आदि बच्चो द्वारा  द्वारा प्रस्तुत किया गये जिसने सभी का मन मोह लिया । 

तत्पश्चात बालक बालिकाओं एवं मीरा  शाखा की सखियों ने  देशभक्ति से ओतप्रोत गीत और कविताओं का पाठ किया गया।अध्यक्ष ऋतु मित्तल   ने आजादी के महत्व के बारे में बताया ।

रूपसा बोथरा द्वारा बहुत ही सुंदर तरीक़े से कार्यक्रम को प्रस्तुत किया गया ललिता कालरा एवं हेमा सिंह जी द्वारा इतनी सुंदर व व्यवस्थित कार्यक्रम के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया व

सभी बालक बालिकाओं को  मीरा शाख़ा की तरफ़ से पुरस्कृत  किया गया |

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में मीरा शाखा sip abacus व के प्रत्येक स्टाफ एवं बच्चो को हार्दिक धन्यवाद देते हैं !

 आज के अनूठे नवाचार हर घर तिरंगा कार्यक्रम मे शाखा जिन्होंने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा मे भाग लिया सदस्य डॉ दीप्ती वाहल अध्यक्ष ऋतु मित्तल रश्मि भंसाली सुमन यादव मीरा शाखा  वित्त सचिव ललिता कालरा हेमा सिंह रेखा गांधी  मंजूषा भास्कर डॉ इति माथुर रेणु जोशी मधु सिंह उमा ओझा सुमन यादव शशी खंडेलवाल डॉ कोशल परीक सुनीता चावला सुमन गांधी वीणा जोशी नेहा केशवनी एवं अन्य सदस्याओं ने भागीदारी निभाई |

Post a Comment

0 Comments