BBT Times, बीकानेर
बीकानेर, 16 अगस्त। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि माननीय जेठानंद जी व्यास, विधायक बीकानेर पश्चिम विधानसभा द्वारा किया गया। बीकानेर एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स, बीकानेर के सचिव विनय जी थानवी, भामाशाह प्रकाश चंद जी सामसुखा, विधायक प्रतिनिधि मुकेश जी सेन,राजेश्वरी जी बैद, sdmc सदस्य गणेश जी गहलोत एवं तेरापंथ महिला मंडल भीनासर की अध्यक्षा शशि जी गोलछा ,सुधिजन चैन प्रकाश जी गोलछा ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
ध्वजारोहण के पश्चात सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात विधायक महोदय एवं अतिथियों द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन राशि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विधायक महोदय ने अपने उदबोधन में स्कूल में 35 लाख रुपए की राशि से निर्माण एवं विकास कार्य कराए जाने की घोषणा की और बच्चों को निरंतर प्रयास करके अपने प्रदर्शन को निखारने की प्रेरणा दी।
प्रधानाचार्य मनोज चुग सहित शाला एवं sdmc परिवार द्वारा विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया गया व उपस्थित अन्य अतिथियों को भी साधुवाद ज्ञापित किया गया।


0 Comments