BBT Times, बीकानेर
बीकानेर, 15 अगस्त। श्रीमान ज़िला कलेक्टर महोदय द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार जिले में अत्यधिक बारिश,अतिवृष्टि व जलभराव की स्थिति को देखते हुए कल दिनांक 16/08/2024 को बीकानेर जिले में समस्त सरकारी एवम् निजी शिक्षण संस्थाओं/ आंगनबाड़ी केंद्रों/ कोचिंग संस्थाओं/ मदरसों के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा। अवकाश की स्थिति में यदि कोई शिक्षण संस्था संचालित होता पाया जाता है तो होने वाली विभागीय कार्यवाही के लिए संस्था प्रधान /सचिव जिम्मेदार रहेंगे। शिक्षक एवम् अन्य स्टॉफ यथासमय अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा, बीकानेर


0 Comments