Header Ads Widget

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्मिकों ने ली शपथ

 BBT Times, बीकानेर


 

बीकानेर, 23 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पूर्व शुक्रवार को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कार्मिकों ने मताधिकार के उपयोग की शपथ ली। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदान के प्रति प्रेरित करने तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। इसके मद्देनजर कार्मिकों ने शपथ ली। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन तथा विभिन्न प्रकार के आवेदनों की जानकारी दी। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक मतदाता को मताधिकार का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। 

Post a Comment

0 Comments