Header Ads Widget

 

नोखा भगवान महादेव का मौसमी रस से अभिषेक व इलायची से शस्त्रसन

 BBT Times, नोखा



नोखा/बीकानेर, 14 अगस्त। । यहां तहसील परिसर स्थित अंकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान महादेव के प्रिय श्रावण मास प्रारंभ होने के साथ ही अंकेश्वर महादेव परिवार की टीम सदस्य दिनेश सिंह राजपुरोहित की अगवाई में विद्वान पंडित बलराम कठातला रोड़ा व लालचंद उपाध्याय के सानिध्य में चल रही भगवान महादेव की विशेष अर्चना में शस्त्रसन के क्रम में बुधवार 14 अगस्त को सायं 5:00 बजे से 8:00 तक चली पूजा में मौसमी रस से अभिषेक में इलायची से शस्त्रसन किया गया पूजा के पश्चात यह प्रसाद उपस्थित सभी भक्तों को वितरित किया गया।

 पूजा करने वाली मंडली में दिनेश सिंह राजपुरोहित सहित ललित माहेश्वरी ,मोहित जोशी, सुरेश झंवर, मदनलाल जोशी, इंद्रचंद मोदी, विजय मारू, जयकरण चारण ,बाबूलाल साध, राधेश्याम सोनी ,श्याम सोनी, घनश्याम छिपा, गोपाल मालानी, घनश्याम सेवक, उमेश राठी ,महादेव नाई, बृहमप्रकाश तंवर, शिवलाल सुथार ,दामोदर पुरोहित, जितेंद्र, नवीन, सहित टीम के सदस्यों के सहित बड़ी तादाद में नर नारी, श्रद्धालुओं ने पूजा व महाआरती का आनंद लिया। पूजा के बाद भगवान शंकर के भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ झूमें बिना नहीं रह सके।

Post a Comment

0 Comments