Header Ads Widget

 

तिरंगा यात्रा भारत विकास परिषद नगर इकाई द्वारा

 BBT Times, बीकानेर


बीकानेर, 14 अगस्त। भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर ने आज दिनांक 14 अगस्त 2024 को 78वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सुबह तिरंगा यात्रा निकाली। 

तिरंगा यात्रा मे परिषद परिवार के सदस्यों, मातृशक्ति के अलावा बीकानेर के नागरिकों ने भी हर्षोल्लास के साथ हाथ मे तिरंगा लहराते हुये देशभक्ति के गीतो, भारत माता की जय, वंदेमातरम, इंकलाब जिंदाबाद एवं भारत के वीर सपूत शहीद अमर रहे के नारों के साथ भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान बांग्लादेश मे हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर रोष तख्तियों पर स्लोगन लिख कर प्रकट किया गया।

यात्रा वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ से प्रारम्भ हो कर अंबेडकर सर्किल, तुलसी सर्किल पब्लिक पार्क होते हुये वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पर समाप्त हुई।

यात्रा मे शामिल सभी को अपने घर पर  तिरंगा लगाने के लिये प्रेरित किया गया इसके लिये यात्रा मे शामिल सभी को डॉ वेद प्रकाश गोयल जी द्वारा तिरंगा भी भेंट किया गया। यात्रा मे परिषद परिवार के सुभाष मित्तल, संरक्षक, हरी किशन मोदी, अध्यक्ष, प्रदीप सिंह चौहान, सचिव, राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष, डॉ वेद प्रकाश गोयल, जिला प्रभारी, अनिल टुटेजा, ओम प्रकाश छाबड़ा, मनोज वर्मा, दिलीप राही, विजय खत्री, सुमेर सिंह राजपुरोहित, नरेंद्र कुमावत, गौरव मोदी,राकेश मित्तल, सुनिल कलाणी, श्रीमती मंजु गोयल, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती आशा शर्मा, श्रीमती रितु मित्तल एवं अन्य सदस्यों ने भी भाग  लिया।

Post a Comment

0 Comments