Header Ads Widget

 

मिशन रोशनी के तहत वरदान हॉस्पिटल में कल लगेगा निःशुल्क नशा मुक्ति शिविर

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 6 मई। समाज में तेजी से बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के उद्देश्य से 'मिशन रोशनी' नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत कल 7 मई 2026 (गुरुवार) को वरदान हॉस्पिटल, बीकानेर में एक विशाल निःशुल्क नशा मुक्ति परामर्श एवं काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।


इस शिविर का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा, जिसमें नशे की लत से जूझ रहे लोगों और उनके परिजनों को विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क सलाह, उपचार संबंधी जानकारी एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रदान किया जाएगा।


अभियान से जुड़े आयोजकों ने बताया कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच नशे की लत एक गंभीर सामाजिक समस्या बनती जा रही है। ऐसे में समय रहते सही मार्गदर्शन, काउंसलिंग और चिकित्सा सहायता से लोगों को इस समस्या से बाहर निकाला जा सकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।


शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, डोडा पोस्त, अफीम जैसे पारंपरिक नशों से मुक्ति के उपाय बताए जाएंगे। इसके साथ ही स्मैक, चिट्टा, हीरोइन, नशे की गोलियां जैसे सिंथेटिक एवं घातक नशों के दुष्प्रभावों और उपचार पर भी विशेष जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा जॉइंट, कैनाबिस (गांजा), इंटरनेट पोर्न जैसी आधुनिक लतों से छुटकारा पाने हेतु भी विशेष मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग दी जाएगी।


शिविर में डॉ. सिद्धार्थ असवाल (मनोचिकित्सक) द्वारा विशेष परामर्श दिया जाएगा। वे नशे की मानसिक, शारीरिक और सामाजिक हानियों के बारे में जानकारी देंगे तथा मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।


आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि यदि परिवार या आसपास कोई व्यक्ति नशे की समस्या से जूझ रहा है तो उसे इस शिविर में अवश्य लाएं, ताकि विशेषज्ञों की मदद से उसे नई जिंदगी की राह दिखाई जा सके। यह शिविर पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

Post a Comment

0 Comments