Header Ads Widget

 

शिक्षा में समान अवसर की मांग और महा हस्ताक्षर अभियान की पहल – रवि कलवाणी

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 1 मई। आज के समय में शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के भविष्य और राष्ट्र के विकास की नींव है। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि शिक्षा व्यवस्था में प्रत्येक विद्यार्थी को समान अवसर प्राप्त हो।
हाल ही में उच्च शिक्षा से जुड़ी नीतियों को लेकर देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। विभिन्न वर्गों के छात्रों के बीच यह चिंता देखी जा रही है कि वर्तमान व्यवस्था में अवसरों का संतुलन और स्पष्टता पर्याप्त रूप से स्थापित नहीं हो पा रही है।


इसी पृष्ठभूमि में बीकानेर से एक सकारात्मक पहल सामने आई है, जहां परशुराम आर्मी, बीकानेर के तत्वाधान में 30 अप्रैल 2026 (नरसिंह चतुर्दशी) से “महा हस्ताक्षर अभियान” प्रारंभ किया जा चूका है। इस अभियान का उद्देश्य नीतियों की समीक्षा और आवश्यक सुधार के माध्यम से शिक्षा में संतुलन और समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग करना है।
इस विषय में यह समझना आवश्यक है कि किसी भी नीति का प्रभाव केवल एक वर्ग तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसका असर संपूर्ण छात्र समुदाय पर पड़ता है। इसलिए नीतियों में पारदर्शिता, संतुलन और स्पष्टता अत्यंत आवश्यक है।

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है, ताकि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या असंतुलन की स्थिति उत्पन्न न हो। वहीं, यह भी जरूरी है कि शिक्षा संस्थानों में अनुशासन, सुरक्षा और समावेशिता बनी रहे।


इस संदर्भ में महा हस्ताक्षर अभियान एक लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण माध्यम के रूप में सामने आ रहा है, जिसके जरिए छात्र और आम नागरिक अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं। यह पहल किसी के विरोध में नहीं, बल्कि सभी के लिए न्यायपूर्ण और संतुलित शिक्षा व्यवस्था की मांग को सामने लाने का प्रयास है।
आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी जागरूक होकर इस विषय पर विचार करें और सकारात्मक बदलाव के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की आवाज महत्वपूर्ण होती है, और यही आवाज भविष्य की दिशा तय करती है। 


Post a Comment

0 Comments