Header Ads Widget

 

मानवता की सेवा: देह दान का ऐतिहासिक संकल्प- रजनी कालरा/रजनी कालरा ने लिया देह दान का महासंकल्प

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर/देशनोक, 3 मई । भारत विकास परिषद के प्रांतीय समारोह में रजनी कालरा ने लिया देह दान का महासंकल्प डॉ दीप्ति वाहल बनी पुनः प्रांतीय अध्यक्ष तो डॉ संजय जिंदल जी बने पुनः प्रांतीय सचिव 

माँ करणी की पावन धरा देशनोक में सम्पन्न हुआ 'प्रांतीय दायित्व ग्रहण' समारोह; 35 शाखाओं के पदाधिकारियों ने दर्ज की उपस्थिति

भारत विकास परिषद (राजस्थान उत्तर प्रांत) के तत्वावधान में आज माँ करणी माता की पावन भूमि, देशनोक में 'प्रांतीय दायित्व ग्रहण एवं शाखा सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। करणी शाखा, देशनोक की मेजबानी में आयोजित यह कार्यक्रम संगठनात्मक ऊर्जा और सेवा के संकल्पों का केंद्र बना।  

 समारोह का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण वह था जब मीरा शाखा की संरक्षिका ऋतु मित्तल जी ने सदन को गौरव के साथ सूचित किया कि इस पावन अवसर पर मीरा शाखा की सदस्य रजनी कालरा जी ने अपनी देह दान करने का संकल्प लिया है। उपस्थित सभी सदस्यों ने इस निर्णय को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए इसकी सराहना की और इसे समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बताया। 

Post a Comment

0 Comments