Header Ads Widget

 

नोखा में माप-तोल उपकरणों के सत्यापन के लिए विशेष शिविर 20 अप्रैल तक

 BBT Times, बीकानेर




बीकानेर, 6 अप्रैल। विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा नोखा में माप-तोल उपकरणों के वार्षिक सत्यापन एवं मुद्रांकन के लिए विशेष शिविर का आयोजन 1 से 20 अप्रैल तक चाचा नेहरू स्कूल के पीछे सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी दीपक पूनिया ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाले सभी प्रकार के उपकरणों जैसे बाट-कांटे, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, लीटर एवं मीटर आदि का वर्ष 2026 के लिए सत्यापन करवाना अनिवार्य है।

विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की धारा 24 के तहत उपकरणों का समय पर सत्यापन करवाना प्रत्येक व्यापारी के लिए आवश्यक है। यदि कोई दुकानदार बिना सत्यापित उपकरणों के व्यापार करता पाया जाता है, तो विभाग द्वारा धारा 33 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments