BBT Times, बीकानेर
बीकानेर, 12 अप्रैल। जिला कांग्रेस कमेटी शहर कार्यालय गंगाशहर में ए व बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बीकानेर पूर्व विधान सभा की बेठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मदन गोपाल मेघवाल ने की।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व विधानसभा के पर्यवेक्षक सरदार बलकरण सिंह बराड़ उपस्थित रहे।
बैठक में मदन गोपाल, पर्यवेक्षक बलकरण बराड़, प्रदेश सचिव जियाउररहमान आरिफ, पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत का स्वागत ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा एवं ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान भुट्टा द्वारा साफा पहना कर एवं शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल ने आगामी नगर निकाय के चुनावों में वार्डों में मजबूत प्रत्याशी उतार कर कांग्रेस का बोर्ड बनाने का लक्ष्य बताया।
पूर्व के प्रत्याशी रहे यशपाल गहलोत ने कहा कि संगठन को मजजूत करेंगे तभी कांग्रेस आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में सफल रहेगी।
प्रदेश महासचिव जियाउररहमान आरिफ ने कहा कि वार्ड अध्यक्ष बूथ मजबूत करेगा तभी चुनाव जीतेंगे। साथ ही प्रदेश के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक श्री बलकरण सिंह बराड़ ने अपने भाषण में संगठन में कहा कि संगठन में कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी है, कार्यकर्ताओं के बल पर ही कांग्रेस आगामी नगर निकाय चुनाव में सफल होगी। और मण्डल अध्यक्षों को शीघ्र वार्ड अध्यक्ष बनाने एवम् वार्ड की इकाईयों को बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगे पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिये संगठन को ही महत्व दिया जायेगा।
कार्यक्रम का संचालन जयदीपसिंह जावा ने किया। बैठक में मण्डल अध्यक्ष जाकिर हुसैन, अब्दुल रहमान लोदरा, निर्मल बिश्नोई, सरदार अमरीक सिंह, पुनम राम सिख, पार्षद जावेद खान, पार्षद सुरेन्द्र सिंह राठौड़, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि सुरेन्द्र डोटासरा, रामनाथ आचार्य, राहुल जादुसंगत, विनेश कुमार, किसन तंवर, सुरेश वाल्मिकी, याकूब जी कल्लर, अकरम, मनोज चौधरी, सुमेर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
बैठक के अन्त में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शहजाद खान ने सभी का आभार जताया।

.png)
0 Comments