Header Ads Widget

 

बीकानेर में जार जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 13 अप्रेल को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे मुख्य अतिथि

 BBT Times, बीकानेर




बीकानेर, 12 अप्रेल ! जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की बीकानेर जिला इकाई की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 13 अप्रेल, सोमवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ के सभागार में शाम 6:00 बजे शुरू होगा।

जार बीकानेर अध्यक्ष प्रमोद आचार्य ने बताया कि समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जार के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारू करेंगे।
समारोह में  राजस्थान सरकार में  कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित, जिला कलेक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, एसएमएस हॉस्पिटल, जयपुर, ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंघल, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार भवानी जोशी,भाजपा नेता महावीर रांका, उरमूल डेयरी के चैयरमेन नोपाराम जाखड़, प्रबंध निदेशक बाबूलाल बिश्नोई तथा जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बीकानेर के समस्त पत्रकार, गणमान्य नागरिक और  समाजसेवी सहित जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग लेंगे। 

Post a Comment

0 Comments