Header Ads Widget

 

महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र की बैठक

 BBT Times,  बीकानेर



 बीकानेर, 28 अप्रैल। महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र की बैठक मंगलवार को महावीर इंटरनेशनल भवन में केंद्र की चेयरपर्सन सरला अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वीरा केंद्र द्वारा इस माह किए गये कार्यों पर विचार विमर्श किया गया एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में अपेक्स के मातृत्व एवं शिशु संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 50 बेबी किट  राजकीय पांचू चिकित्सालय  में नवजात शिशुओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उपलब्ध करवाए गए।        
महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र की चेयरपर्सन वीरा सरला अग्रवाल ने बताया कि ये हाईजेनिक बेबी किट प्रति माह इस चिकित्सालय में दिये जाते है।  जो कि नवजात शिशुओं को संक्रामक रोगों से बचाव करते हैं। कोषाध्यक्ष वीरा लीला मरोठी ने बताया कि ये बेबी किट महावीर इंटरनेशनल (अपेक्स) के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा उपलब्ध करवाये जाते हैं, जिन्हें राजकीय  पांचू चिकित्सालय के प्रतिनिधि गणेश तालणिया को सोपे
 इस अवसर पर वीरा केंद्र की वीरा संजू सोनी ,वीरा मंजू हिरावत  ,वीरा अंजू हिरावत, वीरा किरण अग्रवाल, वीरा विजय श्री रांकावत ,वीरा अनीता संचेती, बहने उपस्थित  थी।
 पांचू प्रभारी डॉ. नंदकिशोर सुधार ने महावीर इंटरनेशनल  वीरा केंद्र  के सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। 

Post a Comment

0 Comments