Header Ads Widget

 

बीकानेर कांग्रेस की पूर्व विधानसभा के AB ब्लॉक ने गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 19 मार्च । को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बीकानेर पूर्व विधानसभा श्रेत्र के A ब्लाक के अध्यक्ष शहजाद खान भुट्टा B ब्लाक के अध्यक्ष आनन्द सिंह सोढा के नेतृत्व में गैस सिलेंडर के बढ़ते हुए दाम व बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ गंगा थियेटर स्थित कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया गया इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष  शहजाद खान भुट्टा ने गैस सिलेंडरों को लेकर पूरे देश में हाहा कार मचा हुआ है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि सब सामान्य है लेकिन है उसका उल्टा पूरे देश में जगह डीलरों के पास लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है

 संगठन महासचिव जोगेंद्र जोईया ने कहा कि आज बारिश में भी राहुल गांधी के बबर शेर रूकें नहीं गंगा थियेटर के सामने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया शहर जिला कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा औऱ मोहम्मद आरिफ ने बताया की शहर और ग्रामीण क्षेत्र में गैस सिलेंडर को लेकर आमजन सड़कों पर है बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां बंद हो चुकी है और छोटे और मंजिलें व्यापारियों की दुकान बंद हो चुकी है


 एलपीजी गैस के संकट के कारण ऑटो चालक बेरोजगार हो चुके हैं उनको कई घंटे लंबी-लंबी कतारो में लाइन लगा रखी है देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और रसोई तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी के विरोध में आज बीकानेर की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उतरकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। शहर जिला ए औऱ बी-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (पूर्व विधानसभा) की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 

इस मौके पर आरिफ खान भुट्टा, अमरीक सिंह जी, विजेन्द्र सिंह बिदावत, जोगेन्दर जोईया, अब्दुल रहमान लोदरा, ऋतिक कंडारा,नरेश शर्मा,मनोज जनागल, झमनलाल हटीला, विनोद कुमार, पार्वती गुसाई, विनस मेघवाल,राहुल,अजय,श्याम, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments