BBT Times, बीकानेर
बीकानेर, 15 मार्च। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत रविवार को ज़िला मुख्यालय पर ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का 17वां संस्करण उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।साइकिल रैली का शुभारंभ जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री कविंद्र सिंह सागर, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष तथा जीएसटी विभाग की संयुक्त आयुक्त श्रीमती चित्रा सिंह भी उपस्थित रहे।
जिला साइक्लिंग संघ के सचिव श्री सुरेंद्र कूकणा ने बताया कि
साइकिल रैली प्रातः 7.30 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से प्रारंभ होकर महाराजा गंगासिंह महाविद्यालय तक आयोजित की गई। रैली में युवाओं, खेल प्रेमियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा साइक्लिंग के प्रति जागरूक करना रहा।
श्री कूकणा ने बताया कि अतिथियों ने प्रतिभागियों को फिट रहने, साइक्लिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ साइकिल रैली में भाग लेते हुए “फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़” का संदेश दिया।
श्री कूकना ने बताया कि जिला मुख्यालय पर प्रत्येक रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से आमजन को नियमित साइक्लिंग अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट दयालाराम, जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष, पॉलिटेक्निक कॉलेज के खेल विभाग अधिकारी शंकरलाल प्रजापत, जेठाराम गाट, मुन्नीराम गोदारा, एनएलसी अधिकारी राजेश चौधरी, बस्तिराम बिश्नोई, फूड सेफ्टी अधिकारी सुरेंद्र,पेमाराम मेहरिया, रामप्रसाद लॉयल, धर्माराम, अजय जावा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


0 Comments