Header Ads Widget

 

विश्व आर्द्र भूमि दिवस के अवसर पर क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 4 फरवरी। विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण एवं आर्द्रभूमियों के महत्त्व के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग बीकानेर द्वारा रयान इंटरनेशनल स्कूल में क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
उप वन संरक्षक जी वेंकटेश ने विद्यार्थियों को आर्द्रभूमियों के संरक्षण, उनके पारिस्थितिकी महत्व, जल संरक्षण तथा जैव विविधता से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। सहायक वन संरक्षक डॉ. पूजा पंचारिया द्वारा बच्चों के साथ संवाद स्थापित करते हुए आर्द्रभूमियों की भूमिका, उनके संरक्षण की आवश्यकता, प्रवासी पक्षियों के लिए आर्द्रभूमि की उपयोगिता तथा दैनिक जीवन में जल संसाधनों के संरक्षण के उपायों पर सरल एवं रोचक ढंग से चर्चा की।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन आर्द्रभूमियों के संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी, स्टाफ एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments