Header Ads Widget

 

प्रसूताओं के लिए पीबीएम में बड़ी सौगात, 14 फरवरी को होगा 25 'कृष्णा कॉटेज' का भव्य उद्घाटन

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 7 फरवरी। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं और रोगी सहायता के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। बीकानेर के प्रतिष्ठित भामाशाह

पूर्वजों की स्मृति में सेवा का संकल्प

भामाशाह श्रीराम सींगी और किशन लाल सींगी ने बताया कि यह पुनीत कार्य बीकानेर जिला उद्योग संघ की प्रेरणा से उनके पूर्वजों—चेतनदास सींगी, द्वारकादास सींगी एवं दाऊलाल सींगी की पावन स्मृति में संपन्न हुआ है। यह कॉटेज विशेष रूप से प्रसूताओं की सुविधा के लिए समर्पित किए गए हैं।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है नया परिसर

प्रसूति रोग विभाग में कॉटेज की कमी के कारण होने वाली परेशानियों को देखते हुए इस परिसर का निर्माण किया गया है। इसमें न केवल 25 सुविधा संपन्न रूम हैं, बल्कि सुचारू संचालन के लिए निम्नलिखित सुविधाएं भी विकसित की गई हैं:

  • नर्सिंग स्टेशन और रिसेप्शन

  • ऑफिस व स्टोर रूम

  • गार्ड रूम और प्रतीक्षा क्षेत्र

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने हाल ही में पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया, उप अधीक्षक गौरीशंकर जोशी और डॉ. जितेंद्र आचार्य के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। पचीसिया ने बताया कि अस्पताल के लेबर रूम में प्रतिदिन 70 से 80 प्रसव होते हैं, ऐसे में ये कॉटेज प्रसूताओं और उनके परिजनों के लिए बहुत राहत देने वाले साबित होंगे।

दिग्गज नेता और प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे मौजूद

इस उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए कई विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें शामिल हैं:

  • अर्जुनराम मेघवाल (केंद्रीय मंत्री)

  • गजेंद्र सिंह खींवसर (चिकित्सा मंत्री)

  • नम्रता वृष्णि (जिला कलेक्टर)

  • जेठानंद व्यास (विधायक, बीकानेर पश्चिम)

  • सिद्धि कुमारी (पूर्व विधानसभा सदस्य)

  • संदीप काबरा (अध्यक्ष, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा)

Post a Comment

0 Comments