BBT Times, बीकानेर
एक जिला-एक उत्पाद ओ. डी. ओ. पी. महोत्सव 2026 का विधायक श्री जेठानंद व्यास ने किया उद्घाटन
'पंच गौरव गैलेरी'' में राज्य के सभी जिलों के पंच गौरव की लगी है फोटो प्रदर्शनीप्रतिदिन सुबह 11 से शाम 08 बजे तक का रहेगा समय, शाम को होगी सांस्कृतिक संध्या
बीकानेर, 24 जनवरी। ग्रामीण हाट में शुक्रवार को एक जिला-एक उत्पाद ओ.डी.ओ.पी.महोत्सव 2026 का उद्घाटन बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने किया। महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर बीकानेर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी, सचिव श्री संजय जैन, बीकानेर जिला उद्योग संघ के सचिव श्री वीरेंद्र किराडू, दाल मिल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री राजकुमार पच्चीसिया व सचिव श्री अशोक गहलोत समेत उद्योग केन्द्र के कार्मिक व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विभिन्न जिलों के एक जिला-एक उत्पाद का किया गया है प्रदर्शन
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र उपायुक्त श्री सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस महोत्सव में राज्य के एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत बीकानेर का भुजिया, सिरोही जिले का मार्बल उत्पाद, बाड़मेर का टेक्सटाइल उत्पाद,कोटा का कोटा डोरिया, प्रतापगढ़ का राज्य स्तरीय पुरुस्कार प्राप्त थेवा कला उत्पाद समेत विभिन्न जिलों के एक जिला एक उत्पाद का प्रदर्शन किया गया है।
बीकानेर के जीआई टैग प्राप्त उत्पादों को भी किया गया है प्रदर्शित
श्री कुमार ने बताया कि महोत्सव में बीकानेर की जी आई टैग प्राप्त उस्ता कला, बीकानेरी कशीदाकारी और बीकानेरी भुजिया समेत केंद्रीय कारागार के उत्पाद, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के साथ बीकानेरी नमकीन के विभिन्न उत्पाद प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु उपलब्ध है। महोत्सव में विजिट का समय सुबह 11 से रात 08 बजे तक का रखा गया है। महोत्सव में प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
पंच गौरव गैलरी
उपायुक्त श्री कुमार ने बताया कि इस महोत्सव में ‘’ पंच गौरव गैलेरी ’‘ में राजस्थान के सभी जिलों के पंच गौरव को फोटो चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही बताया कि 24 व 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे पंच गौरव एक्सपोर्ट नीति, ओ.डी.ओ.पी नीति एवं फ़ूड प्रोसेसिंग से सम्बंधित व्याख्यान विषय विशेषज्ञों के द्वारा प्रदान किए जाएंगे।


0 Comments