Header Ads Widget

 

पशुपालकों ने जानी उन्नत बकरी पालन तकनीकें

 BBT Times, बीकानेर




बीकानेर, 27 जनवरी। वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार को गांव गाढ़वाला (बीकानरे) में व मंगलवार को कानसिंह की सीड़ (फलोदी) में अखिल भारतीय मारवाडी बकरी नस्ल सुधार परियोजना के अंतर्गत पंजीकृत पशुपालकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। परियोजना के प्रमुख अन्वेषक डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुल 25 पशुपालकों को उन्नत बकरी पालन के सम्बंध में विस्तार से समझाया व पशुपालकों को बकरी पालन में होने वाली विभिन्न बीमारियों के बचाव व संभावित ईलाज के लिए जागरुक किया। प्रशिक्षणों उपरान्त पशुपालकों को खनिज लवण, फोर्टीफाईड फीड के साथ सोलर टॉर्च का वितरण किया गया। इस दौरान उन्नत नस्ल के बकरों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रमों के दौरान राजपाल, जितेन्द्र, हनुमान तथा विक्रम का सहयोग रहा। 

Post a Comment

0 Comments