Header Ads Widget

 

राज. महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय की कैडेट संगीता का दिल्ली में आयोजित रिपब्लिक डे कैंप में चयन

 BBT Times, बीकानेर


 

बीकानेर, 30 दिसंबर।  बीकानेर,३ राज गर्ल्स बटालियन की कैडेट संगीता गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्यपथ पर परेड कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाएगी । राजस्थान के चार एन सी सी समूह जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर में से कुल 181 कैडेट्स का हुआ चयन जिसमें से गर्ल्स कैडेट की संख्या 46 है । महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नवदीप सिंह बैंस ने छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा संगीता बाकी सभी कैडेट्स के लिए भी प्रेरणा बनेगी । सी टी ओ सुमन बिश्नोई, डॉ. ऋचा मेहता और कविता जोशी ने भी संगीता को शुभकामनाएं दी। 

Post a Comment

0 Comments