Header Ads Widget

 

शहरी सेवा शिविर: किसी को मिला विवाह प्रमाण पत्र, तो किसी को जन्म प्रमाण पत्र

 BBT Times, बीकानेर




बीकानेर, 16 जून।  मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की पहल पर शहरी क्षेत्रों में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविर आमजन की छोटी-बड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम बन गए हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला लूणकरणसर में आयोजित शिविर के दौरान, जब पिंकी पुत्री मघाराम ब्राह्मण ने शिविर में बताया कि उसे विवाह प्रमाण पत्र बनवाना है। उसने शिविर में आवेदन किया और हाथोहाथ आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसे विवाह प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया। इसी प्रकार प्रहलाद पुत्र अर्जुनराम जाट ने बताया कि उसे अपने पुत्र भवानी शंकर का जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने में समस्या आ रही थी। ऐसे में उसे शहरी सेवा शिविर में आवेदन किया और उसे मौके पर ही बेटे का जन्म प्रमाण पत्र मिल गया। उसे इसके लिए कार्यालयों के बेवजह चक्कर नहीं निकालने पड़े, साथ ही बिना समय गवाएं उसे राहत मिली। इसके लिए उसने राज्य सरकार और नगर पालिका का आभार जताया। 

Post a Comment

0 Comments