BBT Times, बीकानेर
हेमंत आसोपा उपाध्यक्ष, जगदीप ओबेरॉय सचिव बने, रोटरी रॉयल्स ने घोषित की नई कार्यकारिणी
-- कार्यकारिणी घोषणा समारोह में रोटरी नेतृत्व ने दिया सेवा और नेतृत्व का संदेश
-- विभिन्न समितियों के माध्यम से वर्षभर चलेंगे जनकल्याण और सेवा प्रकल्प
बीकानेर, 8 जून। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स ने नए सत्र 2026-27 के लिए अपनी कार्यकारिणी एवं विभिन्न सेवा समितियों की घोषणा करते हुए जनसेवा, सामाजिक सरोकार, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं व्यवसाय उन्नयन से जुड़े व्यापक कार्यक्रमों का खाका तैयार किया है। क्लब अध्यक्ष विपिन लड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा करते हुए कहा कि क्लब के 100 से अधिक सदस्य अपने-अपने क्षेत्र की विशेषज्ञता के आधार पर विभिन्न समितियों के माध्यम से समाजहित के कार्यों को नई गति देंगे।
नई कार्यकारिणी में हेमंत आसोपा को उपाध्यक्ष, जगदीप सिंह ओबेरॉय को सचिव, राजेश खत्री को कोषाध्यक्ष, डॉ. विशाल गौड़ को सह सचिव, डॉ. संदीप खरे को सार्जेंट एट आर्म्स तथा पूर्व सह प्रांतपाल राजेश बवेजा को क्लब बुलेटिन एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष विपिन लड्डा ने बताया कि रोटरी के सात फोकस क्षेत्रों के साथ-साथ स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जो वर्षभर सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, युवा विकास तथा जनकल्याण के कार्यों का संचालन करेंगी।
कार्यकारिणी घोषणा समारोह में सह प्रांतपाल आनंद आचार्य ने पदानुरूप दायित्वों एवं नेतृत्व की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए नवगठित टीम को आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्य वक्ता के रूप में वर्ड ऑफ विजडम विषय पर मनोज कुड़ी ने प्रेरक उद्बोधन दिया। ज्योति प्रकाश रंगा एवं भुवनेश स्वामी ने ‘स्वयं से ऊपर सेवा’ के रोटरी सिद्धांत को रेखांकित करते हुए सेवा कार्यों की महत्ता बताई। डॉ. विकास पारीक ने ‘यू फर्स्ट’ थीम पर विचार व्यक्त किए, जबकि पीयूष शृंगारी ने व्यवसाय उन्नयन एवं नेटवर्किंग के माध्यम से सामाजिक नेतृत्व को मजबूत बनाने का आह्वान किया। डॉ. संदीप खरे एवं राजीव माथुर ने अपने संबोधन में समाज में रोटरी की उपयोगिता और प्रभावी भूमिका पर प्रकाश डाला।
समारोह का शुभारंभ ईश प्रार्थना से हुआ, जिसका वाचन अनिल जोशी ने किया, जबकि रोटरी की चतुर्दिक कसौटी का वाचन डॉ. शिशिर शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन रोटे विनय हर्ष, राजेश बवेजा, ऋषि धामू, रमेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, देवेंद्र तंवर, नीरज सिंह एवं विनोद माली ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में मनोज सोलंकी, विनय बिस्सा, शरद कालरा एवं महेश अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर डॉ. पुनीत खत्री, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. सी.एस. मोदी, डॉ. मनोज सांवल तथा डॉ. राजेश धुड़िया ने दोस्ती और सेवा की भावना पर आधारित गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
क्लब द्वारा घोषित विभिन्न समितियों में बेसिक एजुकेशन एंड लिटरेसी समिति में भूपेंद्र मिड्ढा, डॉ. शिशिर शर्मा और रितेश अरोड़ा को शामिल किया गया है। डिजीज प्रिवेंशन समिति में डॉ. सुनील हर्ष, डॉ. सी.एस. मोदी, डॉ. बजरंग टाक और डॉ. मनोज सा को जिम्मेदारी दी गई है। वाटर, सैनिटेशन एंड हाइजीन समिति में मनोज सोलंकी, अरुण पुरोहित और नवीन चौहान कार्य करेंगे। कम्युनिटी इकोनॉमिक्स समिति में संतोष बांठिया, अभिषेक आचार्य और संजय गेरा को शामिल किया गया है। सपोर्टिंग एनवायरनमेंट समिति में ऋषव जैन, हरजीत सिंह और डॉ. प्रवीण बिश्नोई कार्य करेंगे।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य समिति में डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ. राहुल राय और डॉ. शशांक मारवाह को दायित्व दिया गया है, जबकि पीस बिल्डिंग एंड कॉन्फ्लिक्ट प्रिवेंशन समिति में नितेश रंगा, सचिन शर्मा और दिनेश गोयल शामिल हैं। पब्लिक इमेज समिति में सुरेश पारीक, विनय बिस्सा, ज्योति पी. रंगा और विनय हर्ष कार्य करेंगे। योग एवं खेलकूद समिति में सुरेश व्यास, मदन सिंह और पीयूष बिश्नोई को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लीगल समिति में एडवोकेट ऋतुराज तंवर, वेद प्रकाश मदान और अनिल कुक्कड़ शामिल किए गए हैं।
प्लांटेशन समिति में विनय बिस्सा, हंसराज बिश्नोई और मुकुल झांब, पैन प्रोजेक्ट समिति में सुरेंद्र जोशी, दीपक व्यास और नीरज सिंह, जिला स्तरीय आयोजनों की समिति में अनिल जोशी, मनीष कालरा और डॉ. पुनीत खत्री को शामिल किया गया है। बिजनेस डेवलपमेंट समिति में हेमंत साखाणी, निखिल सेठिया और अमित अग्रवाल, मेडिकल इमरजेंसी समिति में राजीव माथुर, मनीष चमड़िया और मनोज करनाणी, पब्लिक सर्विस समिति में सुनील गेरा, विशाल कुक्कड़ और लक्ष्य भूटानी तथा एनिमल वेलफेयर समिति में गोपाल अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह और पंकज गोयल को जिम्मेदारी दी गई है।
क्लब की विशेष ‘रॉयल ट्रस्ट’ समिति में मनोज कुड़ी, सुनील चमड़िया, दीपक व्यास, नितेश रंगा और राजीव माथुर को शामिल किया गया है। क्लब नेतृत्व का मानना है कि इन समितियों के माध्यम से वर्षभर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, पशु कल्याण, जनसेवा, व्यवसायिक विकास तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक नवाचारपूर्ण प्रकल्प संचालित किए जाएंगे, जिससे रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की सेवा गतिविधियों का दायरा और अधिक व्यापक होगा।


0 Comments