Header Ads Widget

 

कॉमनवेल्थ डे के अवसर पर 3 आरएसी के साथ “संडे ऑन साइकिल” का 27वाँ संस्करण उत्साहपूर्वक आयोजित

BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 24 मई। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का 27वाँ संस्करण कॉमनवेल्थ डे के अवसर पर रविवार को तीसरी बटालियन आर.ए.सी.  के साथ, 3 RAC मुख्यालय, बीकानेर में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीमा हिंगोनिया, कमांडेंट, तीसरी बटालियन आर.ए.सी., बीकानेर तथा कॉमनवेल्थ खिलाड़ी दयालाराम सारण द्वारा साइक्लिंग रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, साइक्लिंग प्रेमी एवं पुलिस जवान उपस्थित रहे।
रैली में प्रतिभागियों ने आर.ए.सी. मुख्यालय रोड पर लगभग 8 किलोमीटर की साइक्लिंग कर फिट इंडिया अभियान का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने फिट एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन बीकानेर साइक्लिंग संघ के सचिव सुरेंद्र कुकणा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने फिट इंडिया अभियान को स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम के समापन पर कुकणा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” का संदेश देते हुए नियमित फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दोहराया गया।
इस अवसर पर जेठाराम घाट, राजू खान, गणेश सियाग, भागीरथ भादू, बस्तीराम बिश्नोई, रघुवीर सिंह, भूराराम ,सुन्दर बिश्नोई ,सन्दीप बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में युवा एवं साइक्लिंग प्रेमी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments