BBT Times, बीकानेर
बीकानेर 31 मई। वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 1 जून को कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा जिला, पंचायत व ग्राम स्तर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कृषि भवन में जिला कलक्टर श्री निशांत जैन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे के आतिथ्य में जिला स्तरीय किसान कार्यशाला व गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी में 100 से अधिक प्रगतिशील किसान विभिन्न तकनीकी सत्रों में कृषि वैज्ञानिक किसानों से जल संरक्षण व उन्नत कृषि एवं उद्यानिकी तकनीकी पर चर्चा करेंगे।
उद्यान विभाग के सहायक निदेशक श्री मुकेश गहलोत ने बताया कि इस दौरान जल संरक्षण व समुचित उपयोग की थीम पर सूक्ष्म सिंचाई प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें बूंद बूंद सिंचाई, मिनी स्प्रिंकलर व फव्वारा से संबंधित घटकों का प्रर्दशन किया जाएगा।
संयुक्त निदेशक कृषि श्री मदनलाल ने बताया कि कृषि एवं उद्यानिकी कार्यालय स्तर से स्प्रिंकलर, ड्रिप, फार्म पौण्ड, पाईप लाईन की अधिकाधिक स्वीकृतियां जारी की जाएगी तथा वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला स्तरीय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन के साथ कृषि एवं उद्यानिकी विभाग सहायक निदेशक कृषि बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, छत्तरगढ़ व जिला विस्तार अधिकारी सि. क्षे. वि. बज्जू द्वारा पंचायत समिति स्तर पर सहायक कृषि अधिकारी-कृषि पर्यवेक्षक कृषि व उद्यान द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वन्दे गंगा के तहत आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा प्राकृतिक, जैविक, प्रीसीजन खेती, सूक्ष्म सिंचाई पद्धति पर कार्यशाला एवं प्रदर्शनी, स्वीकृत कार्यों का अवलोकन / लोकार्पण एवं नवीन कार्यों की स्वीकृतियां जारी करना, हरियालो राजस्थान अंतर्गत पौधारोपण कार्यों की अग्रिम तैयारी, कम्पोस्टिंग तकनीक का प्रचार-प्रसार, लघु सिंचाई संयत्रों की प्रदर्शनी प्रगतिशील कृषकों से चर्चा, किसान चौपाल, कृषि विज्ञान केन्द्र पर संगोष्ठी एवं कृषि शिक्षा कार्यशाला, डिग्गियों की साफ-सफाई, उत्कृष्ट कृषकों का सम्मान कृषि एवं उद्यानिकी तकनीकी व सोलर पम्प क्षेत्र में, सरोवर व जल संरक्षण संरचनाओं पर जल प्रार्थना व वन्दे गंगा शपथ कार्यक्रमों का आयोजन कार्रवाई जाएंगे।


0 Comments