BBT Times, बीकानेर
बीबीटी टाइम्स के सम्पादक दिनेश गुप्ता की ख़बर
बीकानेर, 22 अप्रैल। आयकर कर्मचारी महासंघ, शाखा–बीकानेर द्वारा आयोजित 29वें द्विवार्षिक अधिवेशन की स्मारिका के विमोचन समारोह का आयोजन (बुधवार) को रिद्धि सिद्धि भवन, रानी बाजार, बीकानेर में किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रेरणा चौधरी, IRS (आयकर अपर निदेशक – अन्वेषण, जोधपुर) शिरकत की । कार्यक्रम में आयकर कर्मचारी महासंघ के राजस्थान सर्किल के पदाधिकारीगण— श्री राजेन्द्र मीणा (अध्यक्ष), श्री सियाराम स्वामी (महासचिव), श्री अनुज बिश्नोई (वित्त सचिव) तथा श्री हनुमान शर्मा, ITO (HQ), ITGOA बीकानेर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आईटीईएफ जोधपुर के पदाधिकारी श्री नारायण बच्छ, संगठन सचिव, श्री अंकुश विश्नोई, सयुक्त सचिव एवं श्री विकेश कडवासरा शाखा सचिव बीकानेर आदि पदाधिकारियों के निदेशन में यह प्रोगाम सफलता पूर्वक आयोजित हुआ।
इसमें आयकर विभाग के अधिकारीगण श्री राकेश सोमानी (DDIT), श्री शीशराम सैनी (ACIT) सहित अन्य आयकर अधिकारियों एवं बीकानेर के गणमान्य सीए श्री सुधीश शर्मा, श्री डी०के०सोनी, श्री सोहन लाल बैद एवं श्री के डी सेवग एवं गणमान्य व्यापारियों ने भी अपनी गरीमामय उपस्थिती दी।
इस अवसर पर 29-30 अगस्त 2025 को बीकानेर में आयोजित 29वें द्विवार्षिक अधिवेशन की स्मारिका का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना की।
आयकर कर्मचारी महासंघ, बीकानेर द्वारा सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।


0 Comments