Header Ads Widget

 

गायत्री परिवार द्वारा तिलक नगर क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित

 BBT Times, बीकानेर

बीबीटी टाइम्स के सम्पादक दिनेश गुप्ता की ख़बर

बीकानेर, 12 मार्च।। गायत्री परिवार द्वारा तिलक नगर क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इस आयोजन के अंतर्गत 13 मार्च से 16 मार्च तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत 13 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह कलश यात्रा बृहद हनुमान मंदिर से भक्त वत्सल हनुमान मंदिर, तिलक नगर तक निकाली जाएगी। यात्रा में 108 कलश लेकर श्रद्धालु महिलाएं व भक्त शामिल होंगे। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा फूल बरसाकर कलश यात्रा का स्वागत किया जाएगा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो जाएगा।
गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ इस कार्यक्रम में श्री पवन कुमार ओझा, करणीदान जी, श्रीमती सरला चौधरी, मधु चौधरी, राधेश्याम नामा तथा डॉ. सोनाली सक्सेना सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। वहीं मुख्य यज्ञकर्ता गोपाल जी चूरू से पधारेंगे, जो यज्ञ की विधिवत अगुवाई करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान 14 से 16 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 7:00 से 8:00 बजे तक प्रज्ञा योग एवं व्यायाम कराया जाएगा, जिससे लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद सुबह 8:30 बजे पहले दिन देव आवाहन किया जाएगा तथा आगे के दिनों में गायत्री यज्ञ, संस्कार एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
इसके साथ ही 13 से 15 मार्च तक प्रतिदिन शाम 5 से 7:00 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें धर्म, संस्कार और जीवन मूल्यों पर आधारित प्रवचन होंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत 15 मार्च को शाम 7:00 बजे दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दीप प्रज्वलित कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना करेंगे।
इस चार दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन 16 मार्च को सुबह 8:30 बजे हवन एवं पूर्णाहुति के साथ होगा।
आयोजकों के अनुसार यज्ञ स्थल हनुमान मंदिर, चौधरी चरण सिंह छात्रावास के पास, तिलक नगर बीकानेर रखा गया है। गायत्री परिवार ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की है। 

Post a Comment

0 Comments