BBT Times, बीकानेर
बीबीटी टाइम्स सम्पादक दिनेश गुप्ता की ख़बरबीकानेर, 16 मार्च। राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के स्नातक चतुर्थ वर्ष के 55 विद्यार्थियों का दल आठ दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने हरी झंड़ी दिखाकर विद्यार्थियों के दल को रवाना किया। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के दौरान अन्य विश्वविद्यालयों एवं आई.सी.ए.आर. संस्थाओं में विभिन्न इकाईयों एवं शोध नवाचारों को देखने एवं समझने हेतु प्रेरित किया। अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने विद्यार्थियों को भ्रमण के दौरान अनुशासन रखने एवं भ्रमण के दौरान अधिक से अधिक वेटरनरी की व्यापकता को समझने हेतु प्रेरित किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज कुमार थानवी ने बताया कि इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जयपुर, भरतपुर, मथुरा, बरेली, पंतनगर आदि वेटरनरी कॉलेजों, विभिन्न आई.सी.ए.आर. संस्थान और राष्ट्रीय उद्यानों में भ्रमण करवाया जाएगा। डॉ. अशोक कुमार तथा डॉ. हेमलता शैक्षणिक भ्रमण दल के प्रभारी है। कार्यक्रम के दौरान निदेशक क्लिनिक डॉ. प्रवीण बिश्नोई एवं अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।


0 Comments