Header Ads Widget

 

राजस्थान वित्त निगम का औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर मंगलवार को

 BBT Times, बीकानेर




बीकानेर, 16 मार्च। राजस्थान वित्त निगम द्वारा मंगलवार को चौपड़ा कटला परिसर रानी बाजार में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

शिविर का उद्देश्य युवाओं और उद्यमियों को उद्योग स्थापना से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है।

प्रबंधक (शाखा) शिविर में वित्त निगम द्वारा रीको लिमिटेड से भूमि क्रय के लिए ऋण, उद्योग, होटल, रेस्टोरेन्ट तथा सूचना प्रौद्योगिकी इकाइयों की स्थापना के संबंध में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ब्याज अनुदान के पश्चात प्रभावी ब्याज दर 5.5 प्रतिशत वार्षिक रहने की जानकारी दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना एवं सरल योजना के अंतर्गत संपत्ति को बंधक रखकर इकाई में स्थायी संपत्तियों तथा कार्यशील पूंजी के लिए आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। शिविर में निगम की विभिन्न योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए ऋण आवेदन भी शिविर स्थल पर ही तैयार करवाए जाएंगे।

औद्योगिक इकाइयों तथा इच्छुक उद्यमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। 

Post a Comment

0 Comments