Header Ads Widget

 

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जयपुर रोड स्थित श्री श्याम धाम में भक्ति

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 31 मार्च। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जयपुर रोड स्थित श्री श्याम धाम में भक्ति, आस्था और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिलेगा। प्रन्यास मंडल के तत्वावधान में इस दिव्य दिवस को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा, वहीं भगवान हनुमान जी का विशेष श्रृंगार दिल्ली से मंगवाए गए सुगंधित एवं आकर्षक पुष्पों से किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ 2 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे हनुमान वंदना एवं सुंदरकांड पाठ के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात सुप्रसिद्ध भजन कलाकारों द्वारा भगवान हनुमान जी, भगवान श्री राम एवं श्याम बाबा के मधुर और भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

प्रन्यास मंडल द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक एवं सुचारू व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि सभी श्याम प्रेमी एवं भक्तगण कार्यक्रम का आनंद सहजता से ले सकें।

मंडल ने समस्त श्रद्धालुओं एवं श्याम प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर पर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और भक्ति रस में सराबोर हों।

Post a Comment

0 Comments