Header Ads Widget

 

कांग्रेस नेता सुमित कोचर के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

 BBT Times, बीकानेर

 


बीकानेर, 24 मार्च।। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर के जन्मदिन के अवसर पर आज शहर के भीमसेन बाल उद्यान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर सुमित कोचर के उज्जवल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने सुमित कोचर के सांगठनिक कौशल और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों पर वृक्षारोपण करना समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है, जो हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक करता है।

प्रमुख उपस्थिति: इस अवसर पर राजस्थान यूथ क्लब के मनोज चौधरी, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के नारायण जैन, इंडियन यूथ पावर के अब्दुल रहमान लोदरा, हम भारत के लोग (एकता मंच) के अध्य्क्ष जयदीपसिंह जावा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. प्रफुल्ल किशोर सरीन, समाजसेवी पप्पू गुर्जर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बलराज नायक और कांग्रेस नेता कैलाश गहलोत सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित सभी लोगों ने कोचर को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

 

Post a Comment

0 Comments