Header Ads Widget

 

बीकानेर वह कीलचू में तीन दिवसीय एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण एवं उपचार शिविर का समापन संपन्न, लगभग 90 से अधिक लोगों को हुआ फायदा

 BBT Times, बीकानेर


बीबीटी टैम्सक सम्पादक दिनेश गुप्ता की ख़बर

बीकानेर, 01 मार्च। शनिवार को कीलचू  स्थित गायत्री प्रज्ञा संस्थान में एक दिवसीय एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

शिविर के दौरान कुल 85 लोगों का उपचार किया गया तथा 20 कन्याओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त कीलचू में आयोजित विशेष शिविर में 45 लोगों का उपचार किया गया और 18 कन्याओं ने प्रशिक्षण ग्रहण किया। इस प्रकार दोनों कार्यक्रमों में मिलाकर 130 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिला।

शिविर में कई रोगियों को उल्लेखनीय लाभ प्राप्त हुआ। 6 वर्षीय शिवांगी को टॉन्सिल और नाक बंद होने की समस्या में राहत मिली। वहीं सालासर से पधारे 80 वर्षीय बुजुर्ग को जोड़ों के दर्द में चमत्कारिक लाभ हुआ। पार्किंसन से पीड़ित दो मरीजों को भी हाथों की कंपन की समस्या में सुधार महसूस हुआ।

एमएससी योगा की छात्रा अमिता गोदारा ने पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त किया और भविष्य में सेवा कार्य से जुड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

शिविर के समापन समारोह में डॉ. सोनाली सक्सेना ने एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ श्री महावीर प्रसाद सेन का सम्मान कर उन्हें नकद पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार बीकानेर की ओर से श्री मुकेश व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा डॉ. सोनाली सक्सेना द्वारा कन्या कौशल विकास के क्षेत्र में भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना एवं अनुशंसा की।

कार्यक्रम में श्री पवन कुमार ओझा एवं श्री अविनाश गोयल ने भी महावीर जी एवं सोनाली जी का आभार व्यक्त करते हुए शिविर को समाजोपयोगी पहल बताया।

शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता, प्राकृतिक चिकित्सा एवं कन्या कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments