BBT Times, बीकानेर
बीकानेर, 23 फरवरी। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर एवं बोथरा फाण्डेशन देशनोक के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 26 फरवरी (तीन दिवसीय) प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक श्री करणी मण्डल औषधालय देशनोक में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को जीवन सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि शिविर में जरूरतमंद दिव्यागंजनों को जयपुर फुट, केलिपर, कृत्रिम हाथ, तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, वैशाखी एवं वृद्धजनों को कान की मशीन एवं छडी निःशुल्क वितरित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि उपकरण प्राप्त करने के लिए वृद्धजन आधार कार्ड की प्रति एवं दिव्यांगजन आधार कार्ड, यूडीआईडी व दिव्यांग प्रमाण पत्र साथ लेकर आना होगा।


0 Comments