BBT Times, बीकानेर
बीकानेर, 12 फरवरी। युवाओं को खुद का स्टार्टअप लगाने के लिए 10 लाख रूपये तक के लोन पर शत प्रतिशत ब्याज अनुदान की घोषणा से राजस्थान में औद्योगिक विकास को बल मिलेगा |
नई इकाइयों की स्थापना और विस्तार के लिए ऋण लेने वाले सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को 15 करोड़ रूपये तक की मार्जिन मनी उपलब्ध करवाना औद्योगिक हित में है |
उद्योगों के लिए जमीन आवंटन की डायरेक्ट अलोटमेंट पॉलिसी को दिसम्बर 2026 तक बढाना प्रसंसनीय है |
छोटे और सूक्ष्म उद्यमियों को राहत देने के लिए संभाग मुख्यालयों पर प्लग एंड प्ले की सुविधा शुरू करने हेतु 350 करोड़ का बजट उपलब्ध करवाना नए छोटे और सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना के लिए सराहनीय कदम होगा |
दूर दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों को के ठहरने के लिए अत्याधुनिक विश्रामगृह बनाने की घोषणा तथा फायर डिटेक्शन सिस्टम की स्थापना प्रसंसनीय
अस्पताल परिसर में ही मरीजों व स्टाफ को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल आरोग्य फ़ूड कोर्ट स्थापना सराहनीय है |
पुराने बकाया टेक्स मामलों को सुलझाने के लिए प्रस्तावित नई एमनेस्टी लाने की घोषणा सराहनीय है |
मेन्युफेक्चरिंग के साथ साथ सर्विस सेक्टर को भी रिप्स का लाभ देना तथा निवेशकों के लिए वन एप्लीकेशन वन डिजिटल ट्रेक व्यवस्था लागू करना सराहनीय है इससे निवेशकों को एक ही प्लेटफोर्म पर सभी विभागीय स्वीकृतियां प्राप्त हो सकेगी |
टेक्सटाइल उद्योग को नई ऊर्जा देने के लिए केपिटल सब्सिडी और पैरोल सब्सिडी के अतिरिक्त विकल्प देना सराहनीय है |


0 Comments