BBT Times, बीकानेर
बीकानेर, 20 जनवरी। 'समाज जागे, बाल विवाह त्यागे' बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बाल अधिकारिता विभाग द्वारा मंगलवार को पुरानी गिन्नाणी स्थित केसरिया हनुमान मंदिर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरुण सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को बाल विवाह की सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में भी बाधक है। मंदिर के पुजारी अंजनी कुमार व कथावाचक केशव शुक्ला ने कथा के बीच में श्रोताओं को बाल विवाह रोकने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया तथा शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम में श्री प्रवेश आचार्य, सिमरन अरोड़ा, सुमन देवी, रिया सैन, सरिता राठौड़, लक्ष्मीनारायण एवं दर्शनार्थी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अन्त में टीम द्वारा शपथ पत्र भरवाये गये तथा आमजन के अपील की गई कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी बाल विवाह की सूचना संबंधित विभाग या चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 पर तुरंत दें।


0 Comments