Header Ads Widget

 

रीको लिमिटेड ने भूखंड आवंटन संबंधित नियमों में किया बदलाव

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर,13 अप्रैल। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि रीको लिमिटेड ने भूखंड आवंटन से संबंधित नियमों को लेकर खासा बदलाव किया है | इससे विभिन्न प्रकार की स्वीकृतियां, आवेदनों का निपटारा सहित सभी काम तय सीमा से भी कम समय में किये जायेंगे | इससे भूखंड आवंटन सम्बन्धी सभी काम तेजी से होंगे | इसके लिए रीको ने समय सीमाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों में संसोधन किया है | रीको औद्योगिक क्षेत्र में आवंटियों को समय समय पर अपने भूखंड से संबंधित विभिन्न स्वीकृतियां लेनी होती है इसके लिए आवंटी अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रीको पोर्टल और ऑनलाइन आवेदन कर स्वीकृतियां प्राप्त कर सकेंगे | इन स्वीकृतियों के अंतर्गत कम्पनी के डायरेक्टर्स में परिवर्तन, कम्पनी के स्वरुप में बदलाव, भूखंडों का मर्जर, ऋण प्राप्ति के लिए अनुमति तथा कम्पनी के नाम परिवर्तन आदि सम्मिलित है | 

Post a Comment

0 Comments