Header Ads Widget

 

कवरेज के दौरान सड़क हादसे में पत्रकार गुप्ता घायल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और डॉक्टरों ने पेश की मानवता की मिसाल

 BBT Times, बीकानेर

 


बीकानेर,  21 जनवरी | शहर के कलेक्टर कार्यालय के सामने मंगलवार (20 जनवरी) को कवरेज के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा घटित हुआ। एक अनियंत्रित वाहन का पहिया पत्रकार दिनेश गुप्ता के पैर के ऊपर से निकल गया, जिससे उनके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल कल्ला और शहर के प्रमुख चिकित्सकों ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गया है।

नेता ने दिखाया मानवीय चेहरा दुर्घटना के वक्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल कल्ला घटनास्थल पर ही मौजूद थे। हादसे की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना एक पल की देरी किए अपने साथियों के साथ घायल पत्रकार को तुरंत अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था की। उनकी इस त्वरित प्रतिक्रिया के कारण घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।

डॉक्टर की कर्तव्यनिष्ठा: काम छोड़ पहुँचे अस्पताल हादसे के बाद जब शहर के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ सुथार को संदेश के माध्यम से सूचना मिली, तो उन्होंने मिसाल पेश की। डॉ. सुथार उस समय बैंक में अपने किसी जरूरी कार्य में व्यस्त थे, लेकिन सूचना मिलते ही वे सब काम छोड़कर सीधे अस्पताल पहुँचे। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझा और मात्र 10 मिनट के भीतर एक्स-रे से लेकर प्लास्टर तक की प्रक्रिया पूरी कर पत्रकार को असहनीय दर्द से राहत दिलाई।

सहयोग का रहा माहौल इसी बीच डॉ. जय किशन सुथार भी जानकारी मिलते ही घायल का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुँचे। इसके साथ ही डॉ. मोहित बंसल, करुण बंसल, दीपेश अग्रवाल और दिनेश गुप्ता ने भी अपना पूर्ण सहयोग देते हुए न केवल चिकित्सकीय बल्कि मानसिक संबल भी प्रदान किया।

अस्पताल में मौजूद लोगों और शहर के बुद्धिजीवियों ने इस घटनाक्रम को मानवता की जीत बताया है। घायल पत्रकार ने संकट के समय में साथ खड़े होने वाले सभी नेताओं, डॉक्टरों और साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments