Header Ads Widget

 

नितिन नबीन ने संभाला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार/भगवान वाल्मीकि के चरणों में शीश नवाकर की 'अंत्योदय' संकल्प की शुरुआत

 BBT Times, नई दिल्ली



नई दिल्ली, 21 जनवरी ! भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। सत्ता और संगठन के इस शीर्ष पद की जिम्मेदारी संभालने से पूर्व, उन्होंने दिल्ली के ऐतिहासिक भगवान वाल्मीकि मंदिर (पंचकुइयां रोड) में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनकी इस यात्रा को भाजपा की 'अंत्योदय' नीति और समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

वंचितों के प्रति प्रेम और भाजपा की नीति का संगम

नितिन नबीन जी का पदभार ग्रहण करने से पहले वाल्मीकि मंदिर जाना मात्र एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक गहरा राजनीतिक और सामाजिक संदेश है। जानकारों का मानना है कि एक राष्ट्रीय पार्टी के मुखिया का सबसे पहले अति-दलित और पिछड़े वर्ग के आराध्य देव के द्वार पर जाना, उनके प्रति सम्मान और प्रेम को दर्शाता है। यह कदम भाजपा के उस मूल उद्देश्य को पुष्ट करता है जिसमें समाज के 'अंतिम व्यक्ति' के विकास को प्राथमिकता दी गई है।

श्रद्धा भाव और सराहनीय पहल

पंचकुइयां स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर हमेशा से राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र रहा है। यहाँ विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों द्वारा मत्था टेकना भारतीय लोकतंत्र की उस परंपरा को जीवंत करता है, जहाँ नेतृत्व समाज के हर वर्ग के प्रति उत्तरदायी महसूस करता है। नितिन नबीन द्वारा श्रद्धा भाव से नमन करने की इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है।

वाल्मीकि समाज के कल्याण का आह्वान

समाचार के माध्यम से श्रद्धालु महानुभावों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने यह आग्रह भी किया है कि केवल प्रतीकात्मक श्रद्धा ही काफी नहीं है। भगवान वाल्मीकि जी के वंशजों (वाल्मीकि समाज) के प्रति सच्ची भावना तभी सार्थक होगी जब उनके शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक कल्याण को सुनिश्चित किया जाए।

 

Post a Comment

0 Comments