Header Ads Widget

 

मनमोहन कल्याणी बने फोर्टी बीकानेर संभाग अध्यक्ष बीकानेर के व्यापारिक व औद्योगिक संगठनों में छाई ख़ुशी की लहर

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 31 जनवरी।  बीकानेर के व्यापारिक व औद्योगिक गलियारों में उस वक्त ख़ुशी की लहर छा गई जब बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी को फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री जयपुर (फोर्टी) द्वारा बीकानेर संभाग का अध्यक्ष घोषित होने की खबर आई | फोर्टी राजस्थान ब्रांचेज चेयरमैन प्रवीण सुथार ने बताया कि मनमोहन कल्याणी की कार्यशैली, प्रतिबद्धता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए बीकानेर संभाग अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है । फोर्टी बीकानेर संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी ने बताया कि मैंने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष पद पर रहते हुए बीकानेर के व्यापारिक व औद्योगिक हित के लिए पूरे समर्पण से राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के समक्ष मुद्दे रखे तथा शहर के व्यस्ततम कोटगेट व के.ई.एम. रोड़ की ट्रेफिक व्यवस्था सुचारू करवाने के भी प्रयास किये गये | फोर्टी द्वारा मुझे बीकानेर का संभाग अध्यक्ष बनाया है और मैं अपने पद की गरिमा रखते हुए औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों को एक मंच पर लाते हुए उनकी समस्याओं का सकारात्मक तरीके से हल करवाना मेरी प्राथमिकता रहेगी | इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, महावीर पुरोहित, श्यामसुंदर सोनी, रमेश अरोड़ा, आलोक प्रताप सिंह, नरेश मित्तल, सुशील बंसल, गोविंद ग्रोवर, वीरेंद्र किराडू, गुमानाराम गोदारा, भंवरलाल चांडक, पिंटू राठी, अरविंद चौधरी आदि उपस्थित हुए । 

Post a Comment

0 Comments