BBT Times, बीकानेर
बीकानेर, 19 दिसम्बर। एसएमएस दिव्यंग सेवा संस्था पैरा स्पोर्ट्स, बीकानेर के 8 दिव्यांग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया। इन होनहार खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल जीतकर बीकानेर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। इस सफलता के पीछे प्रशिक्षक नरेंद्र शर्मा का कुशल मार्गदर्शन और संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया का निरंतर समर्पण रहा। मंजू गुलगुलिया संस्था के दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और खेलों के माध्यम से उन्हें जागरूक करने का कार्य लगातार कर रही है।यह उपलब्धि न सिर्फ खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से दिव्यांग खिलाड़ी भी हर मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। धर्मेश दैया सिल्वर मेडल मोहम्मद हुसैन सिल्वर मेडल
रवि दांगी गोल्ड मेडल गुड़ी गोल्ड मेडल गजेंद्र मेघवाल सिल्वर मेडल।


0 Comments