Header Ads Widget

 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा गुरुवार को खियेरा में करेंगे जनसुनवाई

 BBT Times, बीकानेर




बीकानेर, 31 दिसम्बर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा गुरुवार प्रातः 11 से सायं 6 बजे तक खियेरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे पहले श्री गोदारा प्रातः 10 बजे मेहराणा में सामुदायिक भवन की चारदीवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इस पर 9.95 लाख रुपए व्यय हुए हैं। वहीं सायं 6.30 बजे भादवा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के उच्च प्राथमिक विद्यालय के रूप में क्रमोन्नत होने पर आयोजित स्वागत समारोह में शिरकत करेंगे। 

Post a Comment

0 Comments