Header Ads Widget

 

आयकर विभाग, नोखा द्वारा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

 BBT Times, नोखा


 

नोखा/बीकानेर, 30 दिसंबर। आयकर विभाग, नोखा द्वारा श्रीमान कंचना राम मीना, संयुक्त् आयकर आयुक्त, रेंज–1 बीकानेर के निर्देशन मे दिनांक 30.12.2025 को आयकर कार्यालय नोखा में Outreach program के तहत एक कार्यशाला (workshop) का आयोजन किया गया।  इसमें  नोखा कर सलाहकार संघ के सदस्यों, नोखा के प्रमुख व्यवसायिायों एवं ई-मित्र संचालकों ने भाग लिया । इस कार्याशाला में मुख्य वक्ता श्री कंचना राम मीना, संयुक्त् आयकर आयुक्त, ललित कुमार छाबड़ा, आईटीओ–नोखा, एवं हनुमान प्रिय जैन, इंस्पेक्टर थे। मंच संचालन नारायण बच्छ व नवरतन तिवाड़ी ने किया । 
इस कार्यशाला में म्यूल बैंक खातों (अपने बैंक खातों को किराए पर देने ) का उपयोग न करने देने एवं इससे होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, स्व-निधा्ररण कर के स्थान पर अग्रिम कर जमा करवाने, पैन डूप्लीकेशन में होने वाली गलतियों से कैसे बचा जाए, टीडीएस कटौती एवं आयकर रिटर्न में गलत आय/ छूट / कटौती बताने पर लगने वाली पेनल्टी व ब्याज और विभिन् राजनीतिक दलों से फ़र्ज़ी चंदे की रशीद लेकर बोगस रिफंड की आयकर विवरणी में धारा 80जीजीसी के तहत छूट प्राप्त करने के मामलों में आयकर विभाग द्वारा की जाने वाली कार्यवाही एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। अंत में टैक्स बार के सदस्यों ने एवं श्री अनिल जैन एवं श्री रामस्वरूप धारणियां ने मीना साहब और आईटीओ नोखा ललित छाबड़ा जी का धन्यवाद दिया । 

Post a Comment

0 Comments