Header Ads Widget

 

कांग्रेस ओबीसी विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

 BBT Times, बीकानेर

 


बीकानेर, 19 दिसम्बर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर में ओबीसी कांग्रेस के संगठन विस्तार के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने नए पदाधिकारियों का गर्मजोशी से माला और दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत अभिनंदन किया।
 

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त शहर जिला ओबीसी कांग्रेस अध्यक्षा उमा सुथार, देहात अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन और ओबीसी प्रदेश महासचिव कमल नागल का माला पहनाकर और कांग्रेस का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।
कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार

प्रदेश सचिव मनोज चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि इन नियुक्तियों से बीकानेर में कांग्रेस का ओबीसी विभाग और अधिक सशक्त होगा। प्रदेश महासचिव SMD जयदीपसिंह जावा ने कहा कि उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।


ये रहे मौजूद

समारोह में संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

     मनोज चौधरी  (प्रदेश सचिव, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी OBC)

    आनंद सिंह सोढ़ा (ब्लॉक अध्यक्ष)

    जयदीप सिंह जावा (प्रदेश महासचिव, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी SMD)

    अब्दुल रहमान लोदरा (मंडल अध्यक्ष)

    महबूब रंगरेज़ (अध्य्क्ष खेलकूद प्रकोष्ठ)

    कैलाश गहलोत, चन्द्र प्रकाश सियोता, रविन्द्र सिंह और गणेश जेदिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने आलाकमान का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments