Header Ads Widget

 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोदारा सोमवार को लूणकरणसर क्षेत्र में, विभिन्न कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 21 दिसम्बर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा सोमवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 
श्री गोदारा प्रातः 10.30 बजे जगदेवाला में जगदेवाला से डांडूसर तक 1.33 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 4 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 11.30 बजे हापासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 47.10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले तीन कक्षा-कक्षों तथा 10 लाख रुपए की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण करेंगे। वहीं बामनवाली से हापासर विद्युत लाइन और विद्युत के 48 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं 1.23 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पानी की टंकी का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 2 बजे मकड़ासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख रुपए की लागत से तैयार टीन शेड का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3 बजे खिलेरिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 47.10 लाख रुपए की लागत से बने तीन कक्षा कक्षों तथा 4.95 लाख रुपए की लागत से बने आडिया ट्यूबवेल का लोकार्पण करेंगे। श्री गोदारा सायं 4:30 बजे जैसा से मेहराणा तक 2 किलोमीटर क्षेत्र में 66.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास करेंगे। 

Post a Comment

0 Comments