BBT Times, बीकानेर
बीकानेर, 13 अप्रैल। राजस्थान यूथ क्लब द्वारा आयोजित होने वाले 21वें जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन आज चौधरी भीमसेन बालो उद्यान में गरिमामय माहौल में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेठानंद व्यास उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मकसूद अहमद (पूर्व नगर विकास न्यास) एवं जुगल राठी (अध्यक्ष, बीकानेर व्यापार मंडल) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमित कोचर ने की। अतिथियों द्वारा समारोह के पोस्टर का विधिवत विमोचन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि यह समारोह जिले की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
क्लब के सचिव उमेश पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा के साथ-साथ खेल, सामाजिक सेवा, कला एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इच्छुक प्रतिभागियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई 2026 निर्धारित की गई है।
पोस्टर विमोचन के साथ ही समारोह की तैयारियों को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस दौरान गजेंद्र सिंह सांखला (प्रदेश महासचिव), किशन लाल चौधरी (भाजपा नेता), डॉ. कन्हैया लाल कच्छावा, जय किशन गहलोत, जयदीप सिंह जावा, महबूब रंगरेज, नारायण जैन, दिलीप चौधरी, एजाज पठान, राजेश पुनिया, भरत शर्मा, शिव चुरा, आशीष चौधरी, भागीरथ जाखड़, शहजाद भूटो (ब्लॉक अध्यक्ष), महिपाल चौधरी, अब्दुल रहमान लोदरा, विपिन पुरोहित, यूनुस अली (पार्षद), विकास रावत, चंद्रकांत व्यास, सुंदर प्रजापत, मूलचंद मारू, मनोज व्यास गर्वित व्यास जाकिर (मंडल अध्यक्ष), बलराज नायक, हेमन्त कटेला आदि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।


0 Comments