Header Ads Widget

 

राजस्थान में डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी की नई कार्यसमिति गठित, अकुशल कामगार प्रकोष्ठ का गठन

 BBT Times,जयपुर


 

बीकानेर/जयपुर 7 अप्रैल।डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, राजस्थान की केंद्रीय कार्यसमिति के चुनाव 4 जनवरी 2026 को संपन्न हुए। इसके पश्चात 6 जनवरी को मतगणना पूरी होने पर चुनाव अधिकारी एवं चुनाव समिति अध्यक्ष श्री जे.पी. विमल द्वारा परिणाम घोषित किए गए।

घोषित परिणामों के अनुसार नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने 7 जनवरी 2026 को अपने-अपने पदों का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

सोसायटी के संविधान के पैरा 16 (ख) के तहत, संगठन के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए राज्य स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अकुशल कामगार प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस प्रकोष्ठ को निर्देशित किया गया है कि वह जिला स्तर पर टीमों का गठन कर समाजहित में कार्य करें और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की विचारधारा के अनुरूप संगठन को सशक्त बनाएं।

📌 राज्यभर में संयोजकों की नियुक्ति

इस प्रकोष्ठ के तहत राजस्थान के विभिन्न जिलों में संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है। प्रमुख जिलों में नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

  • गंगानगर – श्री अनिल धारीवाल (संयोजक)
  • हनुमानगढ़ – श्री विनोद कंडा (संयोजक)
  • बीकानेर – श्री लीलाधर पंडित (संयोजक)
  • अजमेर – श्री ओम प्रकाश गोयर (संयोजक)
  • अलवर – श्री दुर्गाप्रसाद चावरिया (संयोजक)
  • भरतपुर – श्री महेश वाल्मीकि (संयोजक)
  • जयपुर शहर – श्री विजय चाँवरिया (संयोजक)
  • जोधपुर – श्री सुखराज जावा (संयोजक)
  • कोटा – श्री दिनेश वाल्मीकि (संयोजक)
  • पाली – श्री अनिल वाल्मीकि (संयोजक)
  • नागौर – श्री अभिषेक वाल्मीकि (संयोजक)

(अन्य जिलों में भी संयोजक, सह संयोजक एवं उप संयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं।)

🎯 समाजहित में कार्य का आह्वान

सोसायटी ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में जिला अध्यक्षों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए समाज के उत्थान हेतु सक्रिय भूमिका निभाएं और नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

👤 नेतृत्व का संदेश

सोसायटी के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह (IPS, सेवानिवृत्त) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वहीं महासचिव डॉ. चेतराम रायपुरिया ने बताया कि यह नई संरचना समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

 

Post a Comment

0 Comments