Header Ads Widget

 

चाइनीज मांझे का कहर- देशनोक में मासूम की गर्दन कटी, इलाज के दौरान मौत

 BBT Times, बीकानेर

 


बीकानेर/देशनोक, 17 अप्रैल। बीकानेर जिले के देशनोक कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक मासूम की जान ले ली।

जानकारी के अनुसार, नन्हा विराट अपने पिता के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान देशनोक पुलिया के पास अचानक पतंग की तेज धार वाली डोर उसकी गर्दन से टकराई, जिससे उसकी गर्दन लगभग 50 प्रतिशत तक कट गई।

गंभीर हालत में बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह घटना एक बार फिर चाइनीज मांझे के खतरनाक प्रभाव को उजागर करती है। प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम इसकी बिक्री जारी है, जिससे आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।

हर साल चाइनीज मांझे की वजह से कई दोपहिया वाहन चालक घायल होते हैं और बड़ी संख्या में पक्षी भी इसकी चपेट में आते हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

BBT Times की अपील:
दोपहिया वाहन चलाते समय सतर्क रहें, तेज गति से बचें और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

 

Post a Comment

0 Comments